FEATURED

जड़ेजा की मेहनत गई बेकार ,इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया;सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

 

इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हरा दिया। सोमवार को लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन मेजबानों ने भारतीय टीम को 170 के स्कोर पर ऑलआउट किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले बेन स्टोक्स की टीम ने भारत को लीड्स टेस्ट में पांच विकेट से हराया था। वहीं, भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट (एजबेस्टन टेस्ट) 336 रन से जीता था। बता दें कि, विदेशी धरती पर यह भारतीय टीम की दूसरी सबसे करीबी हार है। इससे पहले टीम को 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में 16 रनों से शिकस्त मिली थी

170 पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और पहली पारी में 10 विकेट पर 387 रन बनाए। उनके लिए जो रूट ने 104 और जेमी स्मिथ व ब्रायडन कार्स ने क्रमश: 51 और 56 रनों की पारियां खेलीं। इसके बाद भारत ने भी 10 विकेट पर 387 रन ही बनाए। उनकी तरफ से केएल राहुल ने 100, ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रनों की पारियां खेलीं। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट खोकर 192 रन बनाए और भारत के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 170 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

जडेजा की मेहनत पर फिरा पानी
भारत की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। कुल पांच के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछ जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल और करुण नायर ने संभालने की कोशिश की। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 36 रन जोड़े। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी कुछ बड़ा कारनामा करने से नाकाम रहे। उन्हें भी कार्स ने ही एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बेन स्टोक्स ने नाइट वॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप को बोल्ड कर दिया। वह 11 गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए।

दूसरे दिन का खेल 58/4 के स्कोर से शुरू हुआ। पहले सत्र में टीम ने तीन विकेट गंवाए। लंच से पहले भारत ने ऋषभ पंत (9 रन), केएल राहुल (39 रन) के विकेट गंवाए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर खाता नहीं खोल सके। फिर नीतीश (13) भी पवेलियन लौटे। दूसरे सत्र में जडेजा को जसप्रीत बुमराह का साथ मिला। दोनों के बीच 132 गेंदों में 35 रनों की साझेदारी हुई, जिसे बेन स्टोक्स ने तोड़ा। उन्होंने बुमराह को सैमुअल कुक के हाथों कैच कराया। वह 54 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जडेजा को मोहम्मद सिराज का साथ मिला। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 80 गेंदों में 23 रन जोड़े।

सिराज को शोएब बशीर ने बोल्ड किया। वह चार रन बना पाए जबकि जडेजा 181 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 150 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि ब्रायडन कार्स को दो सफलता मिलीं। वहीं, क्रिस वोक्स और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर
वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रन पर ऑलआउट कर दिया। चौथे दिन पहले सत्र में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाया और बेन डकेट के अलावा ओली पोप को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 12 और पोप चार रन बना पाए। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने जैक क्राउली को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 49 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सत्र में इंग्लैंड को चौथा झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक (23) को बोल्ड किया

तीसरे सत्र में भी सुंदर ने अपना जलवा बिखेरा और बेन स्टोक्स (33) व शोएब बशीर (2) को बोल्ड किया। वहीं, बुमराह ने क्रिस वोक्स (10) और ब्रायडन कार्स (1) को पवेलियन की राह दिखाई। आखिरी में जोफ्रा आर्चर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में सुंदर ने चार विकेट लिए जबकि बुमराह और सिराज को दो-दो सफलता मिलीं। वहीं, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप ने एक-एक अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button