छत्तीसगढ़

रायपुर उत्तर से आम आदमी पार्टी के प्रबल दावेदार हैं आदित्य मिश्रा

 

रायपुर। हमारे देश की जनता प्रबुद्ध है सरल है उनके पास अधिकार के साथ विवेक भी है की वे अपने नेता चुन सके इसका परिणाम भी इस बार देखने को मिलेगा भाजपा ,कांग्रेस को जनता देख चुकी है जरूरत है राज्य को ईमानदारी के साथ बुनियादी समस्याओं को जड़ से खत्म करने वालों का नेतृत्व मिले ऐसे में आप पार्टी लोगों के सामने है …

यह कहना है सरल,सहज अपने तरह के अलग कार्यशैलीके लिए जाना जाने पहचाने वाले श्री आदित्य मिश्रा का जो , आम आदमी पार्टी से विधानसभा के उत्तर रायपुर से दावेदार हैं उनका कहना है कि अगर पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वह जनता की सेवा के लिए तैयार हैं समस्याओं को लेकर स्पष्ट समाधान का नजरिया रखने वाले श्री आदित्य मिश्रा आदमी पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी से जुड़कर जमीनी स्तर पर काम के साथ राजनीति को समझ सकते है।

युवा ऊर्जा के धनी श्री आदित्य मिश्रा का पार्टी को लेकर कहना है कि श्री केजरीवाल के ऊर्जावान नेतृत्व में ऐसा पहली बार हुआ है कि देश में किसी ने वर्षों से व्याप्त समस्याओं के निराकरण के दिशा में काम किया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार प्रदेश में पार्टी की सरकार भी तय है ।क्या करेंगे अगर अवसर मिला तो पर श्री नंदा कहते है कि पार्टी पहले से देश मे बुनियादी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के हर पहलू पर काम कर रही है और यही सबसे पहली जरूरत है। सभी वर्गों के बीच स्नेह से जाने पहचाने जाने वाले  आदित्य मिश्रा दार्शनिक अंदाज़ में कहते है कि
कड़ी मेहनत,बड़ो का आशिर्वाद और अपनों के बिना जीवन मे किसी बड़े अभियान के लिए आपको नहीं चुना जा सकता।

Related Articles

Back to top button