रायपुर में धूमधाम से निकली गणेश झांकी


रायपुर: राजधानी रायपुर में सोमवार की रात कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से गणपति विसर्जन की झांकी निकली। झांकी शारदा चौक से रवाना होकर जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड सिटी कोतवाली चौक से सदर बाजार मार्ग तक पहुंची। शारदा चौक पर झांकियों की लंबी लाइन लगी है।
कोरोना के कारण दो साल बाद हर्षोंउल्लास के साथ कल झांकी निकाली गई। वहीं झांकी देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जयस्तंभ चौक पर लोग डीजे-धुमाल की धून में झुमते हुए नजर आए। वहीं झांकी में कोई अनहोनी न हो इसे ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष पहुंचे झांकियों का स्वागत करने के लिए
विसर्जन झांकियों का स्वागत करने के लिए सोमवार रात नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी भी जयस्तंभ चौक में पोस्ट ऑफिस के पास बने स्टेज में पहुंचे। यहां से गुजरने वाली विभिन्न झांकियों पर पुष्पवर्षा कर उन्होंने गणेशोत्सव समितियों का स्वागत किया।



