ईडी ऑफिस पहुंचे TMC नेता अभिषेक बनर्जी

ईडी ने आज कोयला तस्करी मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को अपने ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया है। थोड़ी देर पहले अभिषेक कोलकाता स्थित ईडी कार्यालय में पहुंच गए, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक से पूछताछ के लिए दिल्ली से ईडी के पांच अधिकारी कोलकाता पहुंचे हैं। उधर, टीएमसी ने इसे राजनीतिक मामला बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। टीएमसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीतिक बदले के लिए वह केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

कौन से मामले की चल रही है छानबीन?

ईडी पिछले कई महीनों से बंगाल में कोयला के अवैध खनन व तस्करी के मामलों की जांच कर रही है। दरअसल आसनसोल के निकट कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स की पट्टों पर दी गई खदानों में कोयले का अवैध खनन किया गया था। सीबीआइ ने इस मामले में 27 नवंबर, 2020 को ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के कई अफसरों, कोयला तस्करी का मुख्य आरोपित अनूप माजी उर्फ लाला, टीएमसी नेता विनय मिश्रा, सीआइएसएफ और रेलवे के अज्ञात अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button