FEATURED

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ली भागीदारी

 

जनहित से जुड़े संदेशों को ग्रामीणों तक पहुँचाने का संकल्प

जगदलपुर: आज बस्तर जिले के घाटकवाली ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने विशेष रूप से भाग लिया।

सांसद महेश कश्यप ने ग्रामीणों एवं युवाओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना और उन पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी की बातों में केवल प्रेरणा ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के कल्याण का मार्गदर्शन छिपा है। हमें इन संदेशों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, आपातकाल की स्मृति, स्वास्थ्य के प्रति सजगता, स्वदेशी को बढ़ावा, और समाजिक सुरक्षा योजनाओं की सफलता पर विशेष बल दिया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री जी द्वारा बोरोलैंड के फुटबॉल टूर्नामेंट का उदाहरण यह दिखाता है कि हिंसा से विकास की ओर बढ़ा जा सकता है। बस्तर भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा मेघालय के ऐरी सिल्क, कलबुर्गी की रोटी, और अहमदाबाद के सिंदूर वन जैसे नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर के हस्तशिल्प, रेशम, और पारंपरिक खानपान को भी वैश्विक पहचान दिलाने के लिए वे स्वयं प्रयासरत हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ‘मन की बात’ के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button