रायपुर : हिस्ट्रीशीटरों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

(मेघा तिवारी की रिपोट)रायपुर राजधानी के स्थानीय थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की लाख कवायदों के बाद भी नहीं सुधर रहे है शहर में एक्टिव आदतन सहित नये चाकूबाज।
कल देर रात फिर एक हिस्ट्रीशीटर बेटा और भाई अभय रक्सेल और अंकुश रात्रे समेत अन्य आरोपियों ने मिलकर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों ने अहसान नामक युवक को मारा चाकू, घायल युवक अहसान को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में किया भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अंकुश रात्रे हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे भाई का है।
मुस्कान रात्रे भी कबीर नगर इलाके में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने के बाद से है फरार चल रही है।
अंकुश रात्रे,अभय , नशीले टेबलेट एवं अवैध रूप से पाकिटमारी गिरोह ,जुवा गैंग, गांजा ,शराब ,गोली, बेचने का काम करते हैं।
इसी आरोपी ने पिछले साल मारपीट के एक मामले में मोहल्ले वालों एवं पुलिस की टीम पर गिरफ़्तारी से बचने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगाकर ऊपर फेका था। जिसमे बड़ा हादसा होते होते बचा था।
*ये दोनों आरोपी के परिवार के लोग भी रात्रे ओर रक्सैल कई गंभीर मामलों में जेल जा चुके है।*
मौदहापारा पारा थाना इलाके की घटना।



