उर्फी जावेद को व्हाट्सऐप कॉल पर रेप और जान से मारने की धमकी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस एवं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला ब्रोकर नवीन गिरि बिहार से गिरफ्तार हो गया है। मुंबई पुलिस ने पटना से आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ मुंबई के गोरेगांव थाने में केस दर्ज कराया गया था। आरोपी ने उर्फी जावेद को व्हाट्सऐप कॉल कर अपशब्द कहे थे और धमकियां दी थीं। नवीन की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पहुंची। स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस की मदद से आरोपी को सोमवार को पटना जंक्शन स्थित एक होटल से दबोचा गया। मुंबई पुलिस नवीन को लेकर सोमवार रात फ्लाइट से महाराष्ट्र रवाना हो गई।

जानकारी के मुताबिक एक शख्स लगातार व्हाट्सऐप कॉल कर उर्फी जावेद से गाली-गलौज कर रहा था। वह एक्ट्रेस को जान से मारने और रेप करने की धमकियां भी देता था। हर बार नए नंबर से कॉल कर उन्हें परेशान कर रहा था। पांच दिन पहले उर्फी ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। उन्होंने धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित नवीन के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी इत्यादि की धाराओं में मुकदमा किया।

सोशल मीडिया पर भी लिखे अपशब्द 

पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि नवीन रियल स्टेट ब्रोकर है। उसने उर्फी को किराये का फ्लैट दिलाया था। इसके लिए एक तय रकम कमीशन के रूप में देना तय हुआ था। आरोपी का कहना है कि एक्ट्रेस कमीशन नहीं दे रही थी। रुपये के लिए नवीन वाट्सएप कॉल कर उर्फी को धमकी देने लगा। उसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी उर्फी के खिलाफ अपशब्द लिखे।

Related Articles

Back to top button