सरकारी कर्मचारी करीब दो करोड़ की नकदी चोरी के आरोप में गिरफ्तार, 11 चोरी की वारदातों को दिया अंजाम

नगालैंड पुलिस ने कोहिमा में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 11 चोरी की वारदातों में शामिल होने का आरोप है। इन मामलों में कोहिमा नगर परिषद (केएमसी) कार्यालय से हुई बड़ी चोरी भी शामिल है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह गिरफ्तारी हाल ही में कोहिमा नगर परिषद कार्यालय में हुई चोरी के बाद की गई है। कोहिमा नगर परिषद कार्यालय से लगभग 1 करोड़ रुपये की नकदी चोरी हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम केकेतुओ है। वह कोहिमा का रहने वाला है और पुलिस इंजीनियरिंग परियोजना के मुख्य अभियंता कार्यालय में कर्मचारी है। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद शुरुआती जांच में उसने सभी चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात को कबूल कर लिया और
कोहिमा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पीआरओ के. सोरिसो ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोहिमा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दो हफ्ते की गहन जांच के बाद यह गिरफ्तारी की है।



