FEATURED

उच्च स्तर की बैठकें हुईं,अच्छे नतीजे मिले, शशि थरूर ने की अपने प्रतिनिधिमंडल की सराहना

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल को हर जगह ‘अच्छे नतीजे’ मिले और बहुत उच्च स्तर की बैठकें हुईं। साथ ही भारत की स्थिति को पूरी तरह से समझा गया। थरूर अमेरिका और चार अन्य देशों की यात्रा पर गए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे।

 

पांच देशों की यात्रा के बाद देश लौटे थरूर ने कहा कि सरकार के नजरिए से सांसदों को भेजने का मकसद यह दिखाना था कि भारत राजनीतिक रूप से एकजुट है और साथ ही यह संदेश विदेश में सरकारी अधिकारियों, सांसदों, थिंक टैंक, विचार निर्माताओं, मीडिया और प्रवासी भारतीयों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। यह सब कुछ बहुत अच्छी तरह से पूरा किया गया।

 

हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में थरूर ने कहा, मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी यात्रा थी। हम सभी बहुत खुश हैं कि जिन पांच देशों में हम गए, वहां हमें कैसे स्वागत मिला। हमें हर जगह अच्छे नतीजे मिले। हमारी बहुत उच्च स्तर की बैठकें हुईं -राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप-राष्ट्रपति, बहुत वरिष्ठ लोगों से हमारी बात हुई। साथ ही, इस बात की पूरी तरह समझाया या कि यह पूरी स्थिति आखिर क्यों शुरू हुई, खासकर पहलगाम के बाद और हमें कैसी प्रतिक्रिया देनी पड़ी

 

कांग्रेस नेता ने कहा, वास्तव में जिन लोगों से हमने बात की, उन्होंने खास तौर पर हमारी संयमित प्रतिक्रिया की सराहना की। मैं कहूंगा कि हम इस पूरे मामले से बहुत अच्छे तरीके से निकले हैं। हमें जो जिम्मेदारी दी गई थी, वह हमने पूरी कर दी। थरूर ने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने देखा कि पाकिस्तान के पास अब कोई ठोस बात बची ही नहीं है।

Related Articles

Back to top button