वृद्व महिला के साथ युवक ने किया बलात्कर

जगदलपुर।जिले में जगदलपुर कोतवाली क्षेत्र धर्मपुरा में 70 वर्षीय महिला से बलात्कर मामला सामने आया है युवक ने अपनी उम्र से दोगुनी उम्र की महिला के साथ दुष्कर्म किया है। कोतवाली टीआई एमन साहू ने कहा धरमपुरा में स्थित कालीपुर के अटल आवास में रहने वाली 70 वर्षीया एक बुजुर्ग महिला अक्सर अपने पड़ोस में रहने वाले सुनील राव के घर आती जाती रहती थी। रोज की तरह शनिवार भी वह सुनील के घर पहुंची। इस दौरान घर में आरोपी के अलावा और कोई नही था। इसका फायदा उठाकर सुनील  महिला के साथ अनाचार किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर ही आरोपी को भाटागुड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button