बस्तर पुलिस विभाग द्वारा अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित साइकल एवं पैदल मार्च का आयोजन संपन्न

BY-Naveen Shrivastava

बस्तर पुलिस विभाग द्वारा अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित साइकिल एवं पैदल मार्च के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया,यह आयोजन जगदलपुर पर स्थित दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू ,सभापति कविता साहू ,आईजी बस्तर पी .सुंदर राज ,एसपी बस्तर दीपक झा की उपस्थिति में महिलाओं व बच्चों को जिनकी इस कार्यक्रम में सहभागिता थी उन्हें प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप अभिव्यक्ति नारी के सम्मान का दिया गया। इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं एवम बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अफजल अली ने किया।

Related Articles

Back to top button