खरगे ने चुनाव प्रचार में सैन्य अभियानों का इस्तेमाल करने के लिए मोदी की आलोचना की

बेंगलुरु कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सैन्य अभियानों का बार-बार राजनीतिकरण करने और चुनाव प्रचार के दौरान खुद को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
श्री खरगे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के हालिया भाषणों पर सीधे निशाना साधा, जिसमें सीमा पार सैन्य कार्रवाई का जिक्र किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की बयानबाजी से सेना के काम को चुनावी लामबंदी के लिए उपकरण में बदलने का जोखिम है। उन्होंने कहा “मैं बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के यह कह रहा हूं सभी को एक साथ आना चाहिए और उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो हमारे सैनिकों को धमका रहे हैं या डरा रहे हैं। लेकिन इसके बजाय हम सुनते रहते हैं – ‘मैंने यह किया, मैंने वह हासिल किया, मैं अकेले यह कर सकता हूं।’ इस तरह के आत्म-प्रशंसा वाले बयान जारी करना, खासकर सशस्त्र बलों के बारे में उचित नहीं है।”
उन्होंने कहा, “क्या दीदी (ममता बनर्जी) इसे रोक सकती हैं? क्या उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) इसे रोक सकते हैं? केवल पद्म (कमल/भाजपा) सरकार ही घुसपैठ को रोक सकती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार में पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बेरोकटोक जारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के वास्ते घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए सुश्री बनर्जी नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रही है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने जबानी हमला जारी रखते हुए सुश्री बनर्जी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सस्ती राजनीतिक टिप्पणी करने तथा एक तरह से देश की करोड़ों माताओं और बहनों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया।
श्री शाह ने मुख्यमंत्री के उस आरोप के संदर्भ में यह टिप्पणी की जिसमें कहा गया था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार अमेरिका के सामने चुप थी, जबकि हर जगह ‘ऑपरेशन सिंदूर’का प्रचार कर रही थी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह राजनीतिक लाभ के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का फायदा उठा रही है, और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैलियों में अक्सर उठाया जाने वाला चुनावी मुद्दा बना रही है।



