FEATURED

भारत में बंगलादेशियों की घुसपैठ के लिए ममता जिम्मेदार : अमित शाह

 

कोलकातकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत में बंगलादेशियों की घुसपैठ के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राज्य में केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ही इसे प्रभावी रूप से रोक सकती है।

श्री शाह ने आज यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “बंगाल के वोट केवल बंगाल का भविष्य तय नहीं करते हैं। बंगाल का वोट देश की सुरक्षा से जुड़ा है। क्योंकि ममता बनर्जी ने बंगलादेशियों के लिए हमारे देश की सीमाएं खोल दी हैं। उनके आशीर्वाद से घुसपैठ हो रही है। आप मुझे बताएं, घुसपैठ रोकनी चाहिए या नहीं।”

उन्होंने कहा, “क्या दीदी (ममता बनर्जी) इसे रोक सकती हैं? क्या उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) इसे रोक सकते हैं? केवल पद्म (कमल/भाजपा) सरकार ही घुसपैठ को रोक सकती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार में पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बेरोकटोक जारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के वास्ते घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए सुश्री बनर्जी नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने जबानी हमला जारी रखते हुए सुश्री बनर्जी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सस्ती राजनीतिक टिप्पणी करने तथा एक तरह से देश की करोड़ों माताओं और बहनों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया।

जिसमें कहा गया था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार अमेरिका के सामने चुप थी, जबकि हर जगह ‘ऑपरेशन सिंदूर’का प्रचार कर रही थी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह राजनीतिक लाभ के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का फायदा उठा रही है, और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैलियों में अक्सर उठाया जाने वाला चुनावी मुद्दा बना रही है।

Related Articles

Back to top button