“समस्याओं से मिल रहा निदान खुशहाली आई सबके द्वार यही तो है सुशासन तिहार”

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की पहल से प्रदेश में चल रहे “सुशासन तिहार” के तहत आमजनों की समस्याएं उनके मोहल्लों में ही हल हो रही है। इससे न केवल जनता को लाभ हो रहा है बल्कि उनका विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है।
आज रायपुर उत्तर विधानसभा में बीटीआई ग्राउंड के सामने सिंधु भवन में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
इस अवसर पर रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौर जी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री किशोर महानंद जी, जोन – 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू जी, भाजपा शंकर नगर मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति जी, पार्षद श्री प्रदीप वर्मा जी, श्री कैलाश बेहरा जी, श्री राजेश गुप्ता जी, श्री महेश ध्रुव जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री रोहित साहू जी, डॉ. प्रमोद साहू जी, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप जी सहित रायपुर नगर निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।



