रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसे का हुईं शिकार। अज्ञात वाहन ने 04 गायों को रौंदा,

भोपाल- राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर गौरहरगंज थाना इलाके में आलमपुर के पास रविवार रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सड़क पर बैठी गायों के झुंड में चार की मौत हो गई। वहीं बरखेड़ा से मिडघाट के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 10 गायों की दर्दनाक मौत हो गई।
गौहरगंज थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चार गायें आलमपुर के पास दुर्घटना की शिकार हुई थीं। घटनास्थल के आसपास मौजूद ढाबा संचालकों ने वाहन का पीछा कर पकड़ने की कोशिश भी की, परंतु असफल रहे। बाद में सभी मृत गायों को सड़क से एक-एक करके हटाया गया।
इसी तरह रविववार को बरखेड़ा और मिडघाट स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेक पर 10 गायें ट्रेन की चपेट में आई थी। इस बारे में रेलवे के जिम्मेदारों ने बताया कि रेलवे लाइन पर इस तरह के हादसे रोकने के लगातार प्रयास किए जाते हैं। विभाग ट्रैक किनारे के गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाता है। दूसरी ओर राजमार्ग 12 पर हुई गायों की मौत के बाद उनके शव सड़क पर बिखरे रहने का फोटो कंप्यूटर बाबा ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इससे ज्यादा घोर कलयुग क्या होगा? आगे लिखा की आज भोपाल आते समय एनएच-12 पर गोमाता की दुर्दशा का यह दृश्य देखकर मन कांप गया। गोमाता की यह दुर्दशा संत समाज से देखी नहीं जाती। इंटरनेट मीडिया पर उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।



