FEATURED

जैसलमेर से जम्मू तक पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, भारत के डिफेंस सिस्टम ने कई को मार गिराया

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिन में शांति और संयम की बात होती है, लेकिन दिन ढलते ही पाकिस्तान फिर से नापाक हरकतें शुरू कर दे रहा है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस तनाव पर शुक्रवार शाम पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने पाकिस्तान से शांति और संयम से काम लेने की अपील की. लेकिन नवाज शरीफ की इस अपील के कुछ ही देर बाद पाकिस्तान की ओर से जम्मू से लेकर जैसलमेर तक ड्रोन अटैक की खबरें सामने आने लगी.

 

श्रीनगर में करीब 15 ड्रोन से हमला किया गया है. सारे हमलों को नाकाम कर दिया गया. एयरपोर्ट के पास भी ड्रोन को मार गिराया गया. अवंतीपोरा में ड्रोन हमले को एयर डिफेंस गन ने मार गिराया. अनंतनाग में भी ड्रोन हमला विफल. अभी तक कश्मीर में कही भी कोई नुकसान की खबर नहीं है.

 

फिरोजपुर में एक ही परिवार के 3 लोग घायल

पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. तीनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बारे में SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा, “हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. उनके शरीर पर जलने के जख्म हैं.

 

दूसरी ओर पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए एक परिवार के बारे में डॉ. कमल बागी ने बताया, “ड्रोन-बम की वजह से 3 लोग घायल हुए हैं. इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है, वह बुरी तरह जल गई है. बाकी 2 लोग कम जले हैं. हमने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया है. वे एक ही परिवार के हैं…”

शुक्रवार शाम पाकिस्तान की ओर से अंतराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी सामने आई. जम्मू में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही है. जम्मू में ब्लैक आउट किया गया.

पठानकोट में ब्लैकआउट के बाद 3 से 4 धमाकों की आवाजें आईं. पठानकोट में पुलिस सड़क पर गाड़ियों की लाइट्स बंद करवा रही है. वहीं फिरोजपुर में ड्रोन एक्टिविटी हुई है.

राजस्थान के पोखरण और उसके आसपास धमाकों की खबरें सुनाई दी हैं. पाकिस्तान ने कल भी देश के अलग-अलग हिस्सों को निशाना बनाया था.

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें आ रही हैं.

 

  • जम्मू, सांबा और पठानकोट में पाकिस्तान ने ड्रोन हमला किया है. वहीं पंजाब के फिरोजपुर में कुछ ड्रोन मार गिराए गए हैं.
  • पठानकोट में 30 से 40 धमाकों की आवाज सुनी गई है. वहां मौजूद हमारे रिपोर्टर ने बताया कि यहां इतने धमाकों की आवाज सुनी गई कि इसकी गिनती नहीं हो सकती थी.
  • पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी.
  • पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक हुआ. इसे नाकाम कर दिया गया। उधर, राजस्थान के पोकरण में भी ड्रोन अट्रैक किया गया.

Related Articles

Back to top button