बस्तर साँसद ने दुर्घटनाग्रस्त घायलों को पहुँचाया अस्पताल,स्वयं अस्पताल पहुंच चिकित्सकों से मिले जाना हाल

BY-Naveen Shrivastava
जगदलपुर ।बस्तर सांसद दीपक बैज जहां मुखरता से बस्तर हित को लेकर आवाज उठाने वाले के रूप में जाने जाते है वहीं वे अपनी सहजता से लोगो का मन जीत लेते है विकासखंड लोहंडीगुड़ा ग्राम लांमडागुड़ा के नज़दीक एक बार फिर आम जनता के प्रति उन्होंने ना केवल सरलता का परिचय दिया

बल्कि काफिले को रोक एक दुर्घटना दौरान घायल ग्रामीणों को मदद पहुंचाई ।स्वयं देखने अस्पताल पहुंचे चिकित्सकों से मिले और घायल का हाल जाना ।ज्ञात हो कि ऑटो में बैठ कर मेला देखने जा रहे ग्रामीणों का ऑटोअनियंत्रित हो उक्त स्थान में अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया वहाँ से काफिले सहित गुजर रहे बस्तर साँसद दीपक बैज काफिले को रोक घायल को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। घायल ग्रामीण लोहंडीगुड़ा व धरमपुरा के है.।




