चित्रकोट महोत्सव : जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के बीच में कबड्डी का हुआ रोमांचक सद्भावना मैच

BY-Naveen Shrivastava

आकर्षण का केंद्र बना कब्बडी मैच ,लोगों की नज़रे अपने साँसद व विधायक को देखने जमी रही

जगदलपुर ।चित्रकोट महोत्सव का तीसरा दिन बेहद ही रोमांचक मुकाबला ले कर आया जिसमे बस्तर साँसद दीपक बैज अपनी टीम लेकर कब्बडी के मैदान में उतरे उनका साथ निभाते चित्रकोट विधायक राजमन बेंजांम नज़र आये साथ ही चित्रकोट के जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग ने भी दिखाया अपना दम।
यह मैच साँसद इलेवन व शिक्षा विभाग के कर्मचारीयो के मध्य खेला गया इस मैच का आग़ाज श्रीमती पूनम बैज ने सिक्का उछाल कर किया जिसमे मुख्य रूप से संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन,हस्तशिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप,बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल,प्रदेश महासचिव रुक्मणी कर्मा,जनपद सदस्य प्रेमवती भारद्वाज,गोमबती बघेल,चैती बघेल,सोनी बाई,निगम सभापति कविता साहु,केदार ढेक,अनुराग महतो,हेमू पंडित,रिका कर्मा,गणेश कावडे एवँ जिला कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा व एडिशनल सी.ओ,एस.डी.एम.,तहसीलदार, डी ई ओ,बी ई ओ,बी आर सी प्रशासन के आला अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button