FEATURED

रायपुर में आंधी-तूफान का कहर, रायपुर में गिरा शेड, दबी कई कारें, जानें अपने शहर का हाल

रायपुर: शाम 4 जबे रायपुर शहर में आए तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर ढाया. कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने से ट्रैफिक जहां का तहां रुक गया. आंधी के साथ आई बारिश की वजह से लोग सुरक्षित ठिकाना देख रुक गए. आंधी और तूफान का कहर इस कदर तेज था कि पूरे शहर की बिजली एकाएक गुल हो गई. बारिश की वजह से कई जगहों पर वाटर लॉगिंग की थोड़ी बहुत समस्या भी देखने को मिली. धूल भरी आंधी और अंधेरा छाने की वजह से सड़कों पर यातायात अचानक से थम गया. कोई सड़क हादसा न हो जाए इस लिहाज लोग गाड़ी खड़ी कर आंधी तूफान के थमने का इंतजार करते रहे.

 

देवेंद्र नगर में गिरा शेड: रायपुर में आए तेज आंधी तूफान के चलते देवेंद्र नगर इलाके में शेड गिर गया. शेड गिरने से सड़क जाम के हालात बन गए. काफी देर तक लोग गाड़ियों को वहां से निकालने के लिए जूझते रहे. शेड के नीचे भी कई गाड़ियां फंस गई. शेड गिरने की घटना में कुछ लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है. वहीं कोटा के डीएन टावर के पास आंधी-तूफान की वजह से बड़ा हादसा हुआ है. शिवमहापुराण कथा का पंडाल टूटकर तहस-नहस हो गया,जिसकी चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है.

 

शहर में छाया 4 बजे अंधेरा: आंधी के साथ आई बारिश की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव आया. तापमान में तेजी से गिरावट आई. गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को मौसम का मिजाज बदलने से बड़ी राहत मिली. आंधी पानी की वजह से कई पेड़ों की टहनियां भी टूट गई.

Related Articles

Back to top button