FEATURED

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न, भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने उमड़े श्रद्धालु 

 

 

हरिमोहन तिवारी /महासमुंद

 

 

पिथौरा नगर के सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा तप त्याग एवं पराक्रम की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव

बुधवार को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया

भगवान श्रीहरि के आवेशावतार चिरंजीवी भगवान परशुराम की कृपा दृष्टि सम्पूर्ण जगत पर बनी रहे सम्पूर्ण राष्ट्र वासियों के जीवन विद्या विवेक और साहस से समृद्ध समृद्धि हेतु भगवान परशुराम से प्रार्थना किया गया ।

 

नगर के प्रसिद्ध पंडित कृष्ण कुमार शर्मा महाराज ने बताया कि यह संस्कार, जिसे यज्ञोपवीत संस्कार भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जो बालक को ब्रह्मचर्य की शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करने के लिए तैयार करता है।

इस संस्कार में, बटुक को जनेऊ पहनाया जाता है और वह अब यज्ञ करने का अधिकार प्राप्त कर लेता है।

अक्षय तृतीया, जो वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, एक शुभ अवसर माना जाता है।

इस दिन, लोग दान-पुण्य करते हैं, नई चीजें खरीदते हैं और शुभ कार्य आरंभ करते हैं।

इस अवसर पर, सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा के द्वारा चार बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न करवाया गया है

वह अब ज्ञान की खोज और धार्मिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए तैयार हो गया है।

 

 

 

 

 

 

 

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि

समाज के द्वारा विगत 25 वर्षों से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं

वहीं सामूहिक उपनयन संस्कार कराया जा रहा है।

 

इस वर्ष चार बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया।

संगठन द्वारा नि:स्वार्थ रूप से सेवा भावना कर उपनयन संस्कार कराया जाता है।

उपनयन संस्कार में पंडित कृष्ण कुमार शर्मा महाराज का विशेष योगदान रहा है

 

 

शोभायात्रा में शामिल हुए समाज के लोग।

 

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। हाथों में फरसा लिए ब्राह्मणों की टोली जय श्री परशुराम का उद्घोष करते हुए नगर

शाम 5 .30 बजे ब्राह्मण समाज सामाजिक भवन थाना चौक से सारे बटुक व विप्रजन एकत्रित हुए।

यहां से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल विप्रजनों द्वारा श्री भगवान परशुराम का जयकारा लगाया गया।

 

शोभा यात्रा भवन प्रांगण से निकलकर बस स्टेंड, रामकुमार राजपूत मार्ग से बार

चौक में संपन्न हुई।

 

 

शोभायात्रा का चौक चौराहों पर नगर के समाज सेवी के द्वारा स्वागत किया गया

और सभी शोभा यात्रियों को फल,चाय ,बिस्किट , इत्यादि देकर पुण्य की भागीदारी बने

 

 

शोभायात्रा के बाद महाआरती

सामुदायिक भवन में हुई और प्रसाद बांटा गया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से

अध्यक्ष गोपाल शर्मा,

उपाध्यक्ष कोमल चौबे, प्रफुल्ल तिवारी कोषाध्यक्ष,

तरुण पाण्डेय सचिव,

राजा शुक्ला सचिव,

संरक्षक काशीराम शर्मा ,सरजू तिवारी,

समाज के वरिष्ट राजेश मिश्रा

रमाशंकर तिवारी

मुन्नू पांडे

प्रियांशु दीक्षित,गोपाल पांडे ,राम तिवारी

एवं समाज के गणमान्य नागरिक, क्षेत्र के विप्रजन , समाज सेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button