सिद्धांतों पर अडिग रहने के लिए जाने जाते थे बलीराम

BY-Naveen Shrivastava

जगदलपुर– चार दशक तक बस्तर में जनसंघ और फिर भाजपा के सबसे बड़े नेता के रूप में स्थापित रहे स्वर्गीय बलिराम कश्यप की जयंती की मौके पर गुरुवार को यहां जगदलपुर में पावर हाउस चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में काफी संख्या में शामिल होकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित जनों में बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और वक्ताओं ने स्वर्गीय बलीराम कश्यप से जुड़े कई संस्मरण को सुना कर उपस्थित जनों को विभोर कर दिया। स्वर्गीय बलिराम कश्यप के पुत्र पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं पिता बलिराम कश्यप की वजह से हैं। बलिराम कश्यप के सानिध्य मे रहकर उन्होंने उनसे राजनीति का ककहरा सीखा और फिर जनता के बीच सेवा करने गए। समय का महत्व उन्हें भलीभांति मालूम था। समय के साथ समझौता करना स्वर्गीय बलीराम कश्यप को पसंद नहीं था, पार्टी संगठन का कार्यक्रम हो या फिर सरकारी आयोजन समय पर पहुंचते थे। कार्यक्रम और बैठकों के आयोजकों की तैयारी समय पर रहती थी क्योंकि उन्हें पता होता था कि कोई पहुंचे या नहीं बलिराम कश्यप जरूर समय पर पहुंचेंगे और अगर कार्यक्रम में देरी हुई तो वह किसी को बख्सेगे भी नही। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा बलिराम कश्यप ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी बस्तर और अपनी पार्टी के हितों से समझौता नही किया न ही किसी को करने की छूट दी। पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा वह सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले व्यक्ति थे। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा स्वर्गीय बलिराम कश्यप को विराट व्यक्तित्व के धनी बताते हुए कहा कि उनकी जयंती को बस्तर भाजपा को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाना चाहिए। पूर्व मंत्री केदार कश्यप,पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी ने कहा उनके कार्यों एवं व्यक्तित्व पर फोकस करके साहित्य का प्रकाशन होना चाहिए ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा व सीख मिल सके।सभा मे लच्छू राम कश्यप, सुधीर पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे,छबीलेश्वर जोशी, अश्वनी सरडे,रजनीश पाणिग्रही,सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र सिंह आर्य,राजेन्द्र बाजपेई,दिलीप सिंह कुशवाहा,पवन भदौरिया,संग्राम सिंह राणा,अतुल सिम्हा,शशिनाथ पाठक,अविनाश श्रीवास्तव,राम कुमारी यादव,माहेश्वरी ठाकुर,गीता नाग,आलोक अवस्थी,दिगम्बर राव,प्रकाश रावल,अशोक यादव,निर्मल पाणिग्रही,नरेंद्र पाणिग्रही,परेश टाती,संतोष त्रिपाठी,शिरीष मिश्रा,आलेख राज तिवारी,अभिषेख तिवारी,पिंटू साव,विनय राजू,प्रीतेश राव,अनिमेष चौहान,भावेश यदु,सूर्यभूसंन सिंह,बंटू पांडेय,किरण सेन,आशा महापात्र,चमेली यादव,गुरमीत कौर आदि कई भाजपा नेता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शहर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने किया एवं आभार व्यक्त रजनीश पाणिग्रही ने किया।

Related Articles

Back to top button