बिहार में दूसरी बार महागठबंधन की सरकार, नीतीश कुमार 8वीं बार बने CM; तेजस्वी यादव बने डिप्टी

बिहार में फिर महागठबंधन की सरकार बनी है। नीतीश कुमार बुधवार को दूसरी बार महागठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोपहर 2 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यहां राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 5 वर्ष बाद बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनी है। पिछले महागठबंधन सरकार में तीन दल शामिल थे, जबकि इसबार 7 दलों की यह सरकार होगी। मंगलवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस, सीपीआई एमएल, सीपीएम, सीपीआई और हम के साथ राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। दावा पेश करने के तकरीबन डेढ़ घंटे पहले उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को कहा कि हम इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते हैं। हम लोग कोई कंपनी नहीं चलाते हैं। हम लोग की आमदनी वेतन है। जितना ईडी लगाना है लगा लें, हमारे विधायकों को कोई नहीं तोड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button