IPL 2021: सैमसन का शतक नहीं आया काम,रोमांचक मैच में जीता पंजाब, रॉयल्स को 4 रन से हराया

आईपीएल 2021 के चौथे मुकाबला में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए। केएल राहुल और दीपक हूडा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पंजाब ने राजस्थान को 222 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
संजू सैमसन का रिकॉर्ड शतक
संजू सैमसन ने बतौर कप्तान पहले ही मैच शतक जड़ दिया है। यह उनका आईपीएल करियर का तीसरा शतक है। वह डेब्यू कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले श्रेयस अय्यर (93) से आगे निकल गए हैं। यही नहीं संजू पहले ही कप्तानी मैच में शतक लगाने वाले आईपीएल के पहले और एकमात्र खिलाड़ी भी बन गए हैं।
आखिरी 18 गेंदें
आखिरी 18 गेंदों का खेल बाकी। राजस्थान को जीत के लिए 40 रन की दरकार। रॉयल्स की तरफ से कप्तान सैमसन और राहुल तेवतिया क्रीज पर।
रियान पराग आउट
पंजाब के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार राजस्थान की खतरनाक साझेदारी को तोड़ दिया है। शमी ने पटकी हुई गेंद से पराग को चकमा दिया और विकेट के पीछे राहुल के हाथों कैच करवाया। पराग 11 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए।
सैमसन-पराग की तूफानी बल्लेबाजी
संजू सैमसन और रियान पराग के बीच महज 19 गेंदों में ही 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही खिलाड़ी पंजाब के गेंदबाजों पर भारी पड़ रहे हैं।



