टीएमसी सांसद नुसरत ने धर्मों के भेद को भुलाकर दुर्गा पंडाल पहुंच कर ढाक भी बजाया और डांस भी किया

कोलकाता, पूरे देश में दुर्गा अष्टमी और नवमी का पर्व जश्न के साथ मनाया जा रहा है। लोगों में कोरोना का दहशत है, बावजूद इसके लोग सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए त्योहारों को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

 

 

ऐसा ही कुछ नजारा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में देखने को मिला है, जहां सांसद नुसरत जहां धर्मों के भेद को भुलाकर दुर्गा पंडाल पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने ढाक भी बजाया और डांस भी किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दुर्गा अष्टमी के पर्व पर सांसद नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन के साथ कोलकाता के सुरुचि संघ मंदिर के दर्शन पहुंची। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आरती की और प्रसाद भी ग्रहण किया।

 

इसके बाद उन्होंने दुर्गा पंडाल में ढाक की धुन पर बाकी नर्तकियों के साथ हाथ पकड़कर डांस किया। बाद में वे ढाक बजाने पहुंच गईं।

Related Articles

Back to top button