अभिनेता अनुपम खेर दिवंगत मनोज कुमार के घर पहुंचे, अनुपम खेर ने साझा की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा भावुक संदेश

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पेज पर मनोज कुमार जी को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। वह आज यानी गुरुवार को दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के परिवार से मिलने उनके घर गए। मनोज कुमार जो याद करते हुए अनुपम खेर ने एक संदेश भी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है। अनुपम खेर मानते हैं कि मनोज कुमार जी का बहुत बड़ा योगदान उनके करियर और जीवन पर रहा है।
अनुपम ने भावुक संदेश लिखा
अनुपम खेर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जो संदेश लिखा है, उसमें उनके मन की भावनाएं, मनोज जी के सम्मान नजर आ रहा है। वह लिखते हैं, ‘मनोज कुमार जी के दोस्तों और परिवार से मिला। श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरे जीवन में मनोज जी बहुत योगदान रहा है, इसके लिए धन्यवाद।’
मनोज कुमार के लिए कही ये बात
आगे अनुपम खेर अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मनोज जी एक अभिनेता और निर्देशक में याद रखे जाएंगे। साथ ही वह एक देशभक्त भारतीय के तौर पर भी याद किए जाएंगे। जय हिंदी, जय भारत।’ पिछले दिनों भी मनोज कुमार के निधन के बाद अनुपम खेर ने एक किस्सा साझा किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह मनोज कुमार जी से काम मांगने गए तो उन्होंने कहा था कि तुम कुछ बड़ा करोगे। इस बात ने उस समय अनुपम खेर का हौसला बढ़ाया था।
अनुपम खेर का करियर फ्रंट
अनुपम खेर के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तन्वी’ का पहला लुक जारी हुआ है। इस फिल्म को बनाने का फैसला अनुपम खेर ने चार साल पहले लिया था। फिल्म की पहली झलक में एक लड़की तन्वी की इमोशनल कहानी नजर आई लेकिन इसमें हीरोइन कौन है, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।



