सादगी भरे अंदाज से महफिल लूट ले गईं श्रद्धा कपूर, मैडॉक फिल्म्स की पार्टी में जुटे सितारे,

मैडॉक फिल्म्स की 20वीं सालगिरह के मौके पर आज सोमवार 07 अप्रैल को पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी में फिल्म जगत के चर्चित सितारे शामिल हुए। ‘स्त्री’ स्टार श्रद्धा कपूर भी शामिल हुईं। वे सादगीभरे अंदाज में पार्टी में पहुंचीं और छा गईं। बता दें कि हाल ही में ‘स्त्री 2’ के निर्देशक अमर कौशिक ने एक बातचीत में कहा था कि फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर की कास्टिंग का श्रेय दिनेश विजन को जाता है। उन्होंने ही बताया कि ‘अमर जब वो हंसती है तो एकदम स्त्री की तरह, बिल्कुल चुड़ैल की तरह हंसती है’। अमर कौशिक की इस बात पर श्रद्धा के फैंस नाराज हो गए थे। हालांकि, मैडॉक की पार्टी में श्रद्धा कपूर ने आज शिरकत की है। इससे यह तो साफ हो गया कि अमर कौशिक के कमेंट को उन्होंने दिल पर नहीं लिया।
कैजुअल लुक में पहुंचीं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर मैडॉक की सक्सेस पार्टी में कैजुअल लुक में नजर आईं। व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू जींस में वे मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज देती दिखीं। अपने सादगीभरे अंदाज से श्रद्धा कपूर ने पूरी महफिल लूट ली। यूजर्स उन्हें ‘क्वीन’ कह रहे हैं।



