FEATURED

जावेद जाफरी ने 61 सल की उम्र मे किया रेमो डिसूजा के साथ डांस, देखकर हिल जाएगा दिमाग

जावेद जाफरी ‘हिप हॉप इंडिया’ के सीजन 2 के मंच पर आए और उन्होंने अपने बेहतरीन डांस से सभी को हैरान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद रैमो डिसूजा के साथ डांस किया, जिसे देखने के बाद वहां पर मौजूद कई युवा हैरान रह गए। उनके डांस को देखकर यही लग रहा है कि उम्र महज एक नंबर है।

 

61 साल में भी फिट हैं जावेद

61 साल की उम्र में फिट और डांस में हिट जावेद जाफरी हमेशा ही अपनी डांसिंग स्टाइल और अपनी एनर्जी से सभी को चकित करते आए हैं। ऐसा ही कुछ नजारा ‘हिप हॉप इंडिया’ के दूसरे सीजन के दौरान देखने को मिला। जहां उनके साथ रेमो डिसूजा भी नजर आए।

 

जावेद जाफरी और रेमो डिसूजा के बीच हुआ डांस
अभिनेता, लाजवाब डांसर और सबसे बेहतरीन डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ के जज जावेद जाफरी ने रियलिटी शो, हिप हॉप इंडिया 2 में अपने डांस का जादू इस कदर चलाया कि वहां पर मौजूद हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। ‘हिप हॉप इंडिया 2’ में जावेद गेस्ट जज के तौर पर आए और इस दौरान उन्होंने रेमो डिसूजा के साथ जबर्दस्त डांस किया। जावेद का यह एनर्जेटिक डांस वहां पर मौजूद 20 साल के युवाओं को भी बेहद पसंद आया। यह वीडियो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

 

रैमो ने कही जावेद के बारे में खास बात
इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, जावेद के साथ डांस के बाद रेमो डिसूजा ने कहा, “जावेद जाफरी के साथ डांस करना एक प्यारा अनुभव रहा। उनकी एनर्जी लाजवाब है और उनके साथ आमने-सामने होना एक ना भुल पाने वाला अनुभव है। ऐसे पल ही हिप हॉप इंडिया सीजन 2 को खास बनाते हैं।” आगे रैमो ने ‘हिप हॉप इंडिया’ के सीजन 2 को लेकर कहा, ”डांस की खुशी का जश्न मनाना। मैं आने वाले समय के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

 

Related Articles

Back to top button