छत्तीसगढ़ में कोरोना ख़तरनाक मोड़ पर, अब लॉकडाउन बिलासपुर, सूरजपुर और सरगुजा में पर भी लगेगा

रायपुर. छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए 3 जिलों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. सरकार के निर्णय के मुताबिक बिलासपुर, सरगुजा और सूरजपुर जिले में लॉकडाउन लगाया जाएगा. बिलासपुर में जहां 14 अप्रैल से लॉकडाउन लगेगा, वहीं सूरजपुर और सरगुजा में 13 अप्रैल से ही पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. आदेश के मुताबिक इस दौरान सिर्फ इमर्जेंसी सेवाओं की ही छूट दी जाएगा. लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी.
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसको देखते हुए सरकार ने पहले ही 4 जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है. रायपुर समेत प्रदेश के 4 जिलों में अभी लॉकडाउन है. संक्रमण की रोकथाम के लिए आज और 3 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. सरकार के आदेशों के तहत आगामी 14 अप्रैल से प्रदेश के 7 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है.



