FEATURED

होली मनाने घर जा रहे परिवार की कार नहर में पलटी, तीन मासूम बच्चों की मौत

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आयी है। होली से ठीक पहले एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हुआ है, अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी है। इस घटना में आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नेशनल हाइवे-30 पर उमरिया गांव के पास हुई। जब कार सवार 11 लोग होली का त्योहार मनाने के लिए मरका गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बेकाबू कार नहर में जाकर पलट गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

 

इस भयानक सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

इस हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। होली का जश्न मनाने जा रहे परिवारों के लिए यह खुशी का सफर दर्दनाक अंत में बदल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। त्यौहार में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

 

 

Related Articles

Back to top button