म्यू थाई खेल एशियन यूथ गेम्स में शामिल,OCA के तत्वावधान में 22 – 31 अक्टूबर को बहरीन में एशियन यूथ गेम्स आयोजित होंगे।


ओलंपिक कॉउन्सिल ऑफ एशिया (OCA) द्वारा आयोजित “”एशियन यूथ गेम्स””, 22 – 31 अक्टूबर 2025, बहरीन में “”म्यू थाई”” खेल को शामिल किया गया है।
एशियन यूथ गेम्स में म्यू थाई को शामिल किए जाने पर छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई असोसिएशन के सरंक्षक श्री किरण सिंह देव (छ ग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, उपाध्यक्ष सन्दीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष हरबंश कौर, बस्तर म्यू थाई संघ के अब्दुल मोइम, राजेन्द्र सिंह राजपूत, मकसूदां खान, सुमन राव, रायपुर म्यू थाई संघ से विशाल हियाल, अमन यादव, प्रणीता मेश्राम, बालोद से प्रणव शंकर साहू, मिलन मरैई, दुर्ग से राजा कौशल, मनीष साहू, राजनांदगांव से भोजेन्द्र चंद्राकर, बिलासपुर से आकाश मौर्य, कोरबा से कमलेश देवांगन, धमतरी से अशोक सिन्हा, सोहन चक्रधारी, काँकेर से ओम प्रकाश सेन, दंतेवाड़ा से टिकेश्वरी साहू आदि ने छत्तीसगढ़ के सभी म्यू थाई खिलाड़ियों को बधाई दी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के 15 से 18 वर्ष के म्यू थाई खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था म्यू थाई की अंतरराष्ट्रीय संस्था IFMA है। IFMA की एशिया में मान्यता प्राप्त संस्था FAMA है जिसे OCA से मान्यता है। FAMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) हैं और UMAI से हमारे राज्य में मान्यता प्राप्त संस्था छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन (CAMTA) है।
*अनीस मेमन लखन कुमार साहू*
*महासचिव अध्यक्ष*
*छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन रायपुर (छ ग)*



