छत्तीसगढ़

महिला दिवस पर चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वालेफयर सोसाइटी अनेक रचनात्मक कार्यक्रम संपन्न

 

 

जगदलपुर – हर वर्ष 8-मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के मौके पर इस साल वुमन डे की थीम ‘Accelerate Action’ रखी गई है जिसका मतलब होता है ‘कार्रवाई में तेजी’। यानीकि महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और जागरुकता पैदा करने को लेकर अब कार्य की गति तेज करने की जरूरत है। आज संस्था चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वालेफयर सोसाइटी के द्वारा विकासखंड दरभा के ग्राम पंचायत लेंड्रा के आश्रित ग्राम चिंगपाल, कोटमसर, काटाकांदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अलग अलग गतिविधियाँ का आयोजन किया गया जिसमे कार्यशाला से चिंगपाल कन्या आश्रम की किशोरी बालिकाओं के किशोरी सशक्तिकरण पर चर्चा की गई और किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं के शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की गई और किशोरियों को शाला से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य पर सहायता और घरेलू हिंसा के रोकने के लिए हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी दी गई। इस के साथ समाज में महिलाओं की कल्याण, उत्थान और सहभागिता सुनिश्चित करने नीले आसमान में उत्साह और उमंग के साथ रंगीन गुब्बारों को छोड़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बालिकाओं के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत काटाकांदा में सभी महिलाओं एवं किशोरियों के साथ अलग से गतिविधियाँ आयोजित किया गया था जिसके माध्यम से सबसे पहले सभी महिलायों एवं किशोरिया का डर, शर्म और झिझक को दूर करने के खेल किया गया जिसमे नौ दो ग्यारह खेल किया गया जिसमें सभी की महिलायों एवं किशोरिया ने भाग लिया और सभी ने इस खेल का काफी आनंद उठाया, ताली व ओहो खेल के माध्यम से सभी का उत्साहवर्धन बढ़ाया गया, महिलायों एवं किशोरियों को स्वास्थ्य और शिक्षा के उपर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, ग्राम पंचायत कोटमसर में किशोरियों एवं महिलायों के साथ विभिन्न गतिविधियाँ और इंटरैक्शन, समूह चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र, आत्मरक्षा प्रदर्शन, वीडियो प्रस्तुति और महिला प्रेरणा कहानियाँ, खेल और मनोरंजन गतिविधियाँ का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से महिलायों एव किशोरी के महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण, आर्थिक स्वतंत्रता और स्वरोजगार, शिक्षा और करियर मार्गदर्शन, सामाजिक सशक्तिकरण और लैंगिक समानता में जागरूक किया गया इन सभी जगह में गाँव के सरपंच, वार्ड पंच, ग्रामीण और गांव के महिलाए एवं किशोरियां, संस्था से कार्यकर्ता के साथ लगभग 140 लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button