2 दिवसीय विशाल आई कैंप जरूरतमंद निशु2ल्क जाँच का ले सकते है लाभ
आई कैंप का उद्देश्य क्योंकि मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा है को मध्य नजर रखकर किया जा रहा है।
जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव।श्री गुरु नानक पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल (C.G बोर्ड) संजय मार्केट जगदलपुर द्वारा यह आई कैंप प्रातः 9:00 बजे से दिनांक 3 व 4 मार्च को रखा गया है। जिसमें स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं नर्सरी से 12th तक के सभी बच्चे उनके पेरेंट्स, स्टाफ उनकी फैमिली, सभी समाजो के लोग समस्त नागरिक नि:शुल्क अपनी आंखें जाँच करवा सकते हैं.
यह विशाल आई कैंप “गीता वासुदेव वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी” द्वारा J.K आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस आई कैंप में दवाइयां, आई ड्रॉप आदि जो भी MEDICINE लगेगी वह श्री गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से दी जाएगी.
इस आई कैंप का उद्देश्य क्योंकि मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा है को मध्य नजर रखकर किया जा रहा है। नगर के व सभी समाजों के सभी लोग इस आई कैंप का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं…ऐसा प्रयास हम सभी मिल कर करें ताकि विशाल आई कैंप का लाभ अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके.



