तैराक Sajan Prakash ने रचा इतिहास, Tokyo Olympic में सीधे क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बने

नई दिल्ली: भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने शनिवार को इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए। उन्होंने रोम में सेट्टे कोल्ली ट्रॉफी में पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56.38 सेकंड का समय निकाला। रियो ओलंपिक 2016 खेल चुके साजन टोक्यो ओलंपिक ‘ए’ स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0.1 सेकंड से कामयाब रहे। टोक्यो ओलंपिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56.48 सेकंड है। केरल के इस तैराक ने पिछले सप्ताह बेलग्रेड ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में एक मिनट 56.96 सेकंड का समय निकाला था।



