राष्ट्रीय

एक घंटे तक ठप रहा मेटा का सर्वर;इंस्टाग्राम -फेसबुक और थ्रेड के अकाउंट्स खुद हुए लॉगआउट

Spread the love

मेटा का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया। इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आती रही। करीब डेढ़ घंटे तक यह आउटेज जारी रही।

मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने ट्वीट किया कि हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हम अभी इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि, व्हाट्सएप पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है।

 

 

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है। कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ आईफोन यूजर्स को यह समस्या नहीं आ रही है।

 

2021 में भी ऐसा ही हुआ था ऐसा

इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब मेटा की सभी सेवाएं फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक साथ डाउन हुए थे। मेटा के डाउन होने के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई है। इस बीच, एक्स ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। एक्स ने लिखा लोग एक्स की ओर क्यों दौड़ रहे हैं…हम जानते हैं कि आप सब यहां क्यों हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button