छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है -रमन सिंह

रायपुर :  रमन सिंह ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की है। रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हालातों में परिवर्तन हुआ है। BJP पहले चरण के 14 सीटों में आगे हैं। वहीं दूसरी चरण में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2018 में शराबबंदी का वादा किया था। 6000 रुपए महिलाओं को देने का वादा तोड़ा है। अब कह रहे हैं कि 15000 रुपए सालाना देंगे। कांग्रेस महिलाओं को भ्रम में डालने का काम कर रही है।

पूर्व CM ने कहा कि बीजेपी ने जिन महत्वपूर्ण योजनाओं पर गारंटी दी है उसे सरकार बनते ही लागू किया जाएगा। पहली कैबिनेट की बैठक के बाद 18 लाख आवास देने की प्रक्रिया शुरू होगी। PSC मामले की जांच होगी और UPSC की तर्ज पर PSC में भर्ती की जाएगी। किसान भाइयों से वादे की शुरुआत होगी। दो साल का बचा हुआ बोनस एक साथ किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा। पंचायत सचिवों को नियमित करेंगे। बकाया राशि PPF में जोड़ी जाएगी। 15 तारीख के पहले हर महीने सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा।

रमन सिंह ने कहा कि रायपुर में विकास का काम अवरुद्ध हो गया है। 15 साल में जो विकास किया रायपुर में उसी तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देते हुए काम में गति आएगी, जितने भ्रष्टाचार हुए हैं उस पर भी कार्रवाई करेंगे। रमन ने कहा कि सभी सर्वे बता रहे हैं की बीजेपी आ रही है। स्पष्ट बहुमत के साथ बीजेपी इस बार सरकार बना रही है। रमन सिंह ने महिलाओं, युवाओं और किसानों से किए वादों को प्राथमिकता से पूरा करने का वादा किया है। महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि पहली कैबिनेट में इसकी चर्चा होगी और फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button