जगदलपुर में विश्व ध्यान दिवस पर निःशुल्क ध्यान सत्र का आयोजन

जगदलपुर।इस महत्वपूर्ण दिवस पर निःशुल्क ध्यान सत्र* का आयोजन किया गया है । यह कार्यक्रम सभी के लिए है जिनकी उम्र 10 वर्ष से अधिक है ।विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में ध्यान सत्र का आयोजन पहली बार जगदलपुर में कराया जा रहा है । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षक समन्वयक आर्ट ऑफ़ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक अमीन लीला ध्यान सत्र लेंगे । इस कार्यक्रम का उद्देश्य ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को ध्यान के महत्व को समझाना और इस तनाव भरी जीवन में ध्यान से मिलने वाले फायदे का अनुभव करवाना है । इस कार्यक्रम में आई जी बस्तर संभाग, कलेक्टर बस्तर, आयुक्त, महापौर, सी ई ओ ज़िला पंचायत, शहर के सभी संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है ।
कार्यक्रम सार –
दिनांक – 21 दिसंबर (कल)*
दिन – शनिवार
समय – प्रातः 8:15 से 9:30*
स्थान – डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागृह, टाउन हॉल, नया बस स्टैंड रोड, जगदलपुर



