छत्तीसगढ़ में आज मिले 279 नये कोरोना मरीज, रायपुर में 59 नए केस,6मौतें

रायपुर, प्रदेश में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से 279 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 192 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2 हजार 827 है। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3 लाख 5 हजार 524 है। शुक्रवार को को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 6 व्यक्तियों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मिले 279 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 62, राजनांदगांव से 12 , बालोद से 1, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 3, रायपुर से 59, धमतरी से 10, बलौदाबाजार से 1, महासमुन्द से 9, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 24, रायगढ़ से 5, कोरबा से 6, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4, सरगुजा से 17, कोरिया से 22, सूरजपुर से 6, बलरामपुर से 2, जशपुर से 17 , बस्तर से 3, कोण्डागांव से 1 दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 1, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल हैं।



