36 क्वार्टर्स की जगह शॉपिंग मॉल बने स्थानीय बेरोजगारों को मिले दुकान मकानों से निकलने वाली लकड़ियां की देखरेख में हो नीलामी

जगदलपुर ।बस्तर में नए तौर-तरीके से विकास बसावट रोजगार के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ जुटी है और प्रशासन उसे अमलीजामा पहना रहा है ।इसी कड़ी में 36 क्वार्टर को एक प्रक्रिया के तहत तोड़ा जा रहा है मकानों को जमींदोज किया जा रहा है ।शासन 100 साल पुरानी मकानों को तोड़ कर उसे इस तरह नया रूप देना जिससे शहर के स्थानीय लोगों को फायदा हो उचित एवं सराहनीय कार्य है यहां शॉपिंग मॉल दुकाने बनाना उचित रहेगा ताकि तमाम बेरोजगारों के लिए दुकानों की व्यवस्था हो वही घरों से मकानों की लकड़ियां एवं अन्य काम आने वाली चीजें प्रशासन के देखरेख में रहे और उसकी सुरक्षित ढंग से क्रमबद्ध नीलामी हो। नहीं तो किसी तरह के अव्यस्था की स्थिति में यह सवाल भी उठेगा की जिम्मेदार कौन है।



