तोड़े जा रहे हैं 36 क्वार्टर जमीदोंज मकानों से जो लकड़ियां , टिन आदि ले जा रहे वे कौन है

जगदलपुर ।स्थानीय प्रशासन के द्वारा 36 क्वार्टर्स को तोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई इसे जेसीबी से मकानों को जमींदोज किया जा रहा है ।समाचार लिखे तक खबर है कि इस कार्य में लेकर खुलेगा मकानों से निकलने वाले मलबे में से मकानों में लगी लकड़ियां ,टिन को ले जाने होड़ मची है। वहीं लोगो का यह कहना भी है कि इन सारी चीजों को प्रशासन कायदे अपनी निगरानी में रखें । बहरहाल वहाँ प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों की भीड़ है जिसमें कार्यवाही को देखने के साथ ही ऐसे लोगों की कमी नहीं जो मलबों से निकलने वाली लकड़ियों को और दूसरी चीजों को जो उन्हें लग रहा है ले जा रहे हैं इनमें पुरुषों के साथ औरतें और बच्चे भी शामिल दिख रहे हैं बहरहाल इस तरह की प्रक्रिया को उचित ढंग से किस तरह से अंजाम दिया जाए यह कार्य संबंधित प्रशासन का है ताकि किसी तरह की अनियमितता और लापरवाही यों के चलते कोई अनअपेक्षित बातें सामने ना आए।



