विद्या ज्योति स्कूल के रास्ते बेतरतीब बिखरी रेत और गिट्टियां 

स्कूल के रास्ते अव्यवस्था ,गंभीर दुर्घटना की सम्भवना, जिम्मेदार जल्द ध्यान दें,

 

जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव।आये दिन विद्या ज्योति स्कूल के रास्ते बच्चों व अभिभावकों को स्कूल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस तस्वीर से समझा जा सकता है कि बिखरे रेत,गिट्टियों के चलते उस समय कितनी तकलीफों का सामना बच्चों व उनके पालको को करना पड़ता होगा । कुछ प्रत्यक्षदर्शी और अभिभावकों को ने हमें बताया कि ठीक स्कूल के सामने रास्ते मे बेतरतीब फैले रेत और गिटटी के चलते मुश्किलें तो हो ही रही है कुछ फिसल के गिर भी पड़े है । विदित हो कि बरसात मे भी यही नाले के चलते रास्ता डूब जाता है और दुर्घटना भी हो चुकी है कुल मिला कर सवाल यह है कि स्कूल के रास्ते इस तरह के अव्यवस्था के लिए नैतिक जिम्मेदारी किसकी है या फिर जिम्मेदार गंभीर दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं?

Related Articles

Back to top button