रायपुर: 40 दिन बाजमात अदा की फ़जर की नमाज तो बच्चों को इनाम में दी गई साइकिल


रायपुर समाजिक कार्यकर्ता शाहिद मेमन ने मस्जिद मे लगातार 40 दिनों तक बाजमात फ़जर की नमाज अदा करने वाले बच्चों को साइकिल इनाम देकर उनकी दीनी हौसला अफजाई की।
नमाज अदा करने वाले बच्चे का नाम है मो. अयान, रेहान खान,आफाक खान, मो मेहरान खान, मो आफताब, अबु हुरैरा, मो अरसलान, नौशाद अहमद, शहजाद अहमद, मो अरशान, अवैस रजा, तारिक अनवर, मो आसिफ, मो अलीफ, शेख हसनैन, नियजुर्रहमान, अब्दुल रेहान, अब्दुल बिलाल, मो अयान रहे जिन्होंने पूरे 40 दिन लगातार नमाज पढ़ी ।
इस मौके पर मोवा मस्जिद के इमाम कहा कि खुदा ने हमे अपनी इबादत यानी पूरे टाइम की नमाज पढ़ने व अपनी इबादत के लिए इस दुनिया मे भेजा है व हम जितनी ज्यादा इबादत करते है खुदा हमसे खुश होता है।
मोवा मस्जिद के मुतवल्ली (अध्यक्ष) शेख गुलाम रसूल ने बताया कि समाज में आनेवाली पीढ़ी में नमाज के प्रति जागरूकता लाने एक नई पहल की है ,जिसमे लगातार 40 दिनों तक जो बच्चे यदि सुबह की नमाज पढ़ने मस्जिद आते है उन्हें इनाम स्वरूप सायकल प्रदान की जाएगी जिसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया व इस पहल के चलते लगभग 48 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया चूकी छोटी उम्र होने की वजह से कुछ बच्चे इसे लगातार जारी रखने में चूक गए । परंतु 19 बच्चे ऐसे रहे जिन्होंने पूरे 40 दिनों तक लगातार फजर की नमाज पढ़ी ऐसे में बच्चों को नमाज पड़ने के साथ साथ बहुत सी फ़राएज़(सही तरीका) भी सिखाया गया जैसे नमाज से पहले वजू का तरीका, नमाज में पढ़ी जाने वाली सुन्नतों आदि बहुत सी बातों को भी बताया व सिखाया गया ।
बता दें कि इसी तरह का एक विचार तुर्की, मिस्र और अन्य देशों में पहले लागू किया गया था, जहाँ बच्चों को लगातार 40 दिनों तक बाजमात फज्र की नमाज़ अदा करने के लिए साइकिल जैसे उपहारों से नवाज़ा गया था।



