छत्तीसगढ़

राजीव भवन में कल के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

 

गांधीवादी तरीके से जगदलपुर बस्तर बंद कराने हेतु लिया गया का निर्णय

 

जगदलपुर|

कल दिनांक 21/9/24 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस के बंद के आह्वान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई..इसी तारतम्य में आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में कल जगदलपुर बस्तर बंद को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

 

शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा,प्रदेश में अपराध को रोकने में ये सराकर नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में डर और भय का माहौल बनता जा रहा है। महिलाएं, माताएं और बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। गृहमंत्री का ये क्षेत्र उनसे अपना विधानसभा क्षेत्र तक नहीं संभल रहा है। सरकार की नाकामियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस के आह्वान पर कल 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं और गृहमंत्री के खिलाफ ये बंद है।

 

पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा,प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर होने का आरोप लगाया है। भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। गृह विभाग संहालने वाले उप मुयमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम की हालात यह है कि वहां खुलेआम खून की होली खेली जा रही है। अपराधियों को संरक्षण के चलते पुलिस पर भारी दबाव है और आम लोगों में दहशत का माहौल है। CM विष्णुदेव साय से मांग की है कि वे तत्काल गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा लें। यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करें।जिसके खिलाफ कल पूरे गांधवादी तरीके से 9:00 से 3:00 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है।*

 

*इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू,नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स,सुभाष गुलाटी,हनुमान द्विवेदी,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषास, रामशंकर राव,परमजीत जसवाल,अमजद खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सुखराम नाग, रोजविन दास, अजय बिसाई, विशाल खम्बारी,समस्त पार्षदगण, वरिष्ठ कोंग्रेसजन,महिला कॉंग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।*

Related Articles

Back to top button