लोहण्डीगुड़ा भाजपा मण्डल कार्यालय में सदस्यता अभियान संगठन महापर्व का हुआ शुभारंभ

भाजपा संगठन को और मजबूत करने,कार्यकर्ताओं अधिक से अधिक सदस्यता बनाने का लक्ष्य
जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-भारतीय जनता पार्टी का लोहण्डीगुड़ा मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान आज गुरूवार को उसरीबेड़ा भाजपा मण्डल कार्यालय में पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप, मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया,इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री लच्छूराम कश्यप ने कहा संगठन को मजबूत बनाना है। हर क्षेत्र में गांव गांव जाकर अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने है। भारतीय जनता पार्टी का शक्ति ही कार्यकर्ता हैं। आगे कहा कि संगठन की शक्ति को और मज़बूत बनाने भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सक्रियता से महत्वपूर्ण भूमिका निभायें सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है। मण्डल के बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान में भाजपा के सदस्य बनाने है, भाजपा के सांसद को 20 हजार, विधायक को 10हजार एवं प्रत्येक कार्यकर्ता को 50-50 सदस्य व प्रत्येक बूथ में दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं। इस दौरान तुलुराम राम कश्यप,मंगतू कश्यप,भरत कश्यप,सावेद्र सेठिया,धनीराम सेठिया,बेनुधर सेठिया,ओमप्रकाश ठाकुर, बलीराम बघेल, लख्खीधर सेठिया,शिवनंदन पेगड़, पीलू बघेल,सुदरू सेठिया,महिश सेठिया,गोंचू,दिलीप ठाकुर,विनय मौर्य,लखन ठाकुर,सीताराम मण्डावी सहित अन्य मंडल पदाधिकारियों उपस्थित थे।



