बीजापुर-श्री मां भद्रकाली के पवन धरा पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे.के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी दर्शन करने पहुँचें

BY-Naveen Shrivastava

माता के चार राक्षसों की वध की तरह बस्तर में सक्रिय 4 राक्षसों का वध करने की मांगी शक्ति बीजापुर-छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय माननीय अजीत जोगी के सुपुत्र व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे.के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमित जोगी का एक दिवसीय बीजापुर के प्रवास के दौरान विशाल बाइक रैली जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर नैमेड के बाजार स्थल में जनता कांग्रेस के महिला नेत्री श्रीमती जमुना सकनी व अन्य नेत्रीओं ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया वहीं जिला अध्यक्ष चन्द्रैया सकनी अपने युवा कार्यकर्ता के नेतृत्व में स्वागत करने के बाद वहां से जिला मुख्यालय सर्किट हाऊस तक युवाओं ने अजित जोगी अमर रहे,अमित जोगी जिन्दाबाद के नारों के साथ जोर शोर से हल चलाता किसान जोगी झंडा लहराते हुए पहुंचे सर्किट हाउस से बाद श्री मां भद्रकाली की दर्शन करने जिले के स्थानीय नेताओं के साथ लंबी काफिला लेकर पहुंचे श्री मां भद्रकाली की पावन धरा पर छत्तीसगढ़ की अंतिम छोर घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कहने वाली क्षेत्र में बिना कोई संकोच के लोगों के बीच पहुंचकर माता का दर्शन बैंड बाजे के साथ अपने पंडाल से मंदिर तक पैदल मां की जय जयकार करते पहुंच मंदिर की परिक्रमा कर देवी देवताओं के नाच के माध्य माताजी का दर्शन किए उसके बाद अपने संबोधन में कहां कि इस क्षेत्र के लाखों लोगों की आस्था व विश्वास माताजी पर है कि वे उनकी मन्नतें पूरी करती है इसलिए मैं भी यहां आया हूं मैं और मेरी बस्तर के साथियों के साथ आज बसंत पंचमी के मेले में बीजापुर स्थित इंद्रावती और गोदावरी के संगम भद्रकाली मंदिर में पूजा करके और बलि दे के माता से आशीर्वाद माँगा जिस प्रकार माँ भद्रकाली ने दरूका, दक्ष,रूरू और महिशासुर जैसे चार राक्षसों का वध करके पूरे संसार को बचाया था-और दरूकाजीत,दक्षजीत,रूरुजीत और महिषासुर मर्दिनी कहलाईं उसी प्रकार,उनके प्रताप और शक्ति से हम। बस्तर के चार राक्षसों को मैं और मेरे बस्तर के साथियों के साथ मिलकर उसे वध करने में शक्ति हमें दे ताकि हम बस्तरिया सबसे बढ़िया बने! जय माँ भद्रकाली! ऐसा मन्नत मांगा और उन्होंने गिनाया वे राक्षस कौन कौन से है (1)बेरोजगार (2)भष्ट्राचार (3)हिंसा (4)जल जंगल और जमीन का बाहर प्रदेश के लोगों व बारी कंपनियों के द्वारा दोहन की जा रही है।उसके उपरांत अपनी पंडाल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने अपने संबोधन में फिरसे दौराया कि श्री मां भद्रकाली की धरती में आज कदम मैं रखा हूं और यहां की मान्यता और माताजी पर विश्वास करने वाले भक्तों और उनकी मन्नते पूरी होती है।तभी तो माता के दरबार में हम सभी आते हैं। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ के चार राक्षसों का जिक्र करते हुए युवा पीढ़ी को उन्ह बिन्दुओं में समझाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के अवसर देने अवसर निर्मित करने में नाकाम हो रही है वर्तमान कांग्रेस सरकार घोषणापत्र में वादा के मुताबिक अब तक बिल्कुल भी कोई काम नहीं किया या दुर्भाग्य और उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता देने की बात की थी ₹2500 प्रतिमाह पर अब तक एक भी बेरोजगार को नहीं मिला वही वृद्ध माता बहनों को पेंशन प्रतिमाह 1500/-देने का बात की थी लेकिन अब भी अपनी वादा पूरा नहीं किया।संबोधन के दौरान भारी संख्या में लोग सुन रहे थे।अपने संबोधन के बाद प्रसाद भोजन के रूप में ग्रहण कर बीजापुर की ओर प्रस्थान किए।जिला मुख्यालय में पत्र वार्ता 3:30 पर रखी गई थी पर माताजी के दर्शन में समय के अभाव से प्रेस वार्ता नहीं कर पाए उन्होंने माता जी के मंदिर मे ही उपस्थित मिडिया के सवालों का जवाब देते इनका बीजापुर प्रवास मां भद्रकाली के दर्शन के मुख्य उद्देश्य और बस्तर के आदिवासियों के हितों को लेकर स्थानीय नेताओं से मिलकर आने वाले समय में नया कीर्तिमान बनाने की बात कही और आदिवासियों की जल जंगल जमीन की लड़ाई मे हमेशा साथ रहकर हक दिलाने की बात कही।वही गर्मजोशी के साथ मेला समिति भद्रकाली के लोगों ने भी अपने बीच पाकर इनका स्वागत किया इस दौरान कोर कामेटी के सदस्य टंकेश्वर भारद्वाज,नवनीत चाँद,नरेन्द्र नेताम,नरेंद्र भवानी,अमित पांडे,सुजीत कर्मा,भरत कश्यप,संतोष सिंह,दीपक मरकाम,श्रीमती जमुना सकनी,चल्मैया आंगनपल्ली,के.जी. सुधाकर,मुकेश हेमला,सरपंच गुड्डू कोरसा,रामचन्द्रम एरोला,बालकिशन बजाज,रोशन झाड़ी चंद्रशेखर आंगनपल्ली,शिवैया कुडियम,गुण्डी तेलाम,सुनीता तिवारी,अंजू येरोला,सोमेश्वरी कावरे,अंजु कुडियम,पार्वती अंगनपल्ली,जम्मू सिंह ठाकुर,सुरेश यादव,सोमारु पोयम,सुखचंद यादव,राजू सोडी,संदेव अट्टाम,सोमा उददे,विकास सडमेक,मनोज सकनी महेन्द्र सकनी अन्य मंच पर पदाधिकारी कार्यकर्ता थे।

Related Articles

Back to top button