छत्तीसगढ़

राजीव अग्रवाल एवं मिर्जा एजाज़ बेग ने हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया ध्वजारोहण

रायपुर। हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, आर.डी.ए. प्लाट, चांद आटा चक्की के पास संजय नगर, रायपुर, छ.ग. में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर प्रातः 10:00 बजे मुख्यअथिति माननीय राजीव अग्रवाल जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं माननीय मिर्जा एजाज बेग, सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति छ.ग. द्वारा ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया। सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति छ.ग. श्री वेग ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राखी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्कूल द्वारा छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गई। इस अवसर पर हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती रेहाना बेगम, एवं शाला की प्रिंसिपल सुरैय्या मिर्जा, सह प्राचार्य रूही नाज़ शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं नकीबा, गौसिया परवीन, भारती साहू, कमरून निशा, जैस्मिन, रुख्सार, गुलअपशा, संध्या, रंजना, वंदना, तसलीम, फिरदौस आदि एवं मौलाना अमीर बेग, कासम भाई, दादा भाई एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

(

Related Articles

Back to top button