साली से जीजा ने किया रेप, 9 महीनों तक घुमाने के बहाने बनाया संबंध, अब गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता से रेप उसके ही रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक ने किया है। बताया जा रहा है कि 9 महीने पहले वह नाबालिग को घर से ले गया था। फिर वापस लेकर ही नहीं लौटा था। बाद में जब नाबालिग के पिता ने आरोपी को फोन कर लड़की को वापस घर छोड़ने की बात कही, तब उसने अपने रिश्ते के ससुर को ही धमकाया। कहने लगा जो करना है कर लो, वापस नहीं लाऊंगा। अब इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केडार थाना क्षेत्र (Kedar Police Station Area) का है।

इस केस में पीड़िता की पिता ने शिकायत की थी। उसने शिकायत में बताया कि 9 महीने पहले अनिल दास वैष्णव (30) हमारे घर आया था। वो रिश्ते में हमारा दामाद लगता है। रिश्तेदार था, इसलिए कुछ दिन घर में रुका भी था। उसके कुछ दिन बाद जब वापस लौटने लगा तो हमारी बेटी को घुमाने ले जाने के बहाने महासमुंद अपने घर ले गया था।

शिकायत में बताया गया कि काफी दिन बीत गए। इस पर हमने उसे फोन भी गया था। मगर आज-कल करके टालमटोल करता रहा। इस बीच लड़की का फोन आया और उसने बताया कि अनिल दास प्रेमजाल (love trap) में फंसाकर उसे घर से ले गया था। लेकिन अपने घर नहीं ले गया है। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी से फोन पर बात की थी। तब उसने कहा कि मैं वापस लड़की को नही लेकर आऊंगा। आपको जो करना है कर लो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा। पीड़िता के पिता ने यह भी बताया कि आरोपी के पहले से ही 3 बच्चे हैं। फिर भी उसने ये सब किया है।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को महासमुंद (Mahasamund) से ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button