राष्ट्रीय

मोदी ने वायनाड में भूस्खलन से तबाह इलाकों का किया दौरा

 

वायनाड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए शनिवार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

 

और कई स्थानों का दौरा भी किया। इस दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी श्री मोदी के साथ थे।

 

इससे पहले, प्रधानमंत्री करीब 11:10 बजे कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे और राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से वायनाड के लिए रवाना हुए।

 

कलपेट्टा में एसकेजेएम स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पर उतरने से पहले, श्री मोदी ने क्षति की सीमा का मूल्यांकन करने के लिए चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम में आपदा क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

Related Articles

Back to top button