राष्ट्रीय

भारतीय हॉकी टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

 

 

नयी दिल्ली  भारतीय हॉकी टीम का शनिवार को पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में भाग लेकर स्वदेश लौटने पर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। खेल मंत्री डा मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य

पदक जीतकर लौटी हॉकी टीम के शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों से भेंट की एवं उन्हें

 

डा मांडविया ने खिलाड़ियों से कहा कि ओलंपिक खेलों में 52 साल बाद लगातार दूसरी बार पदक जीत कर आपने देश का नाम रोशन किया है, पूरे देश को आप सभी पर गर्व है।

टीम के सदस्य हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने कांस्य पदकों के साथ राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे और ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Related Articles

Back to top button