नवदीप को न्याय दिलाने हेतु राज्य महिला अयोग को अजा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शेष हंस के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस तथा दलित श्रम अधिकार एक्टिविस्ट तथा मजदूर अधिकार संघठन की सदस्य 24 वर्षीया नवदीप कौर जिसे केंद्र सरकार की सय पर हरियाणा सरकार ने गिरफ्तार कर जेल डाला हुआ है, उसके बारे में छत्तीसगढ़
अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शेष राज हंस के नेतृत्व में राज्य महिला आयोग छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौपा गया.
नवदीप कौर को अपनी शिक्षा के लिये पैसा जमा करने लिये कुंडी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में पार्ट टाईम नौकरी कर रही थी उसी दौरान वह मजदूरो के हक के लिये मजदूर यूनियन में शामिल हो गई थी। दलित श्रम अधिकार एक्टिविस्ट अधिकार संघठन की सदस्यता 24 वर्षीया नवदीप कौर पिछले काफी समय से मजदूरों व किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी हुई तथा मजदूरों तथा किसानों के मानवाधिकारो के लिये कार्य करती रही है। जिसके चलते नवदीप कौर को फ़ैक्ट्री छोड़ने के लिये कहा गया. वह जहां- वहां पार्ट टाईम काम करती थी. 18 दिसम्बर 2020 वह तथा मजदूर संगठन अधिकार के अन्य सदस्य अपने बकाया वेतन माँग कर रहे थे तो फैक्ट्री से उन्हें धक्का मार कर निकाल दिया गया तथा पुलिस ने भी नवदीप कौर सहित मजदूर संगठन के सदस्यों पर एक एफआईआर दर्ज कर दी ।
जिसके बाद 12 जनवरी 2021 को एक विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें नवदीप कौर को निशाना बनाया औऱ अपमानजनक तरीके से गिरफ्तार किया और उन पर ह्त्या की कोशिश के एक्सटोर्शन के फर्जी आरोप लगाये गए. तब से ही नवदीप कौर को हरियाणा सरकार ने गैर कानूनी तरीके से जेल में बंद किया है तथा हरियाणा सरकार तथा जेल प्रशासन पर आरोप कि नवदीप कौर को यौन प्रताड़ना दी जा रही तथा उन्हें टार्चर किया जा रहा है । नवदीप कौर के मामले में श्रीमती शेष राज हंस आयोग से लिखित मांग करते हुए प्रभाव से तुरंत पूरा किये जाने के लिए आवेदन सौंपा।

Related Articles

Back to top button