किसी परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा- विनायक गोयल

पहुंचे लोहण्डीगुड़ा पीड़ित परिवारों के बीच, किया निरीक्षण राहत सामग्री का वितरण
जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।
> लोहण्डीगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनायक गोयल ने लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के पीड़ित परिवारों
का निरीक्षण किया और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। विधायक गोयल ने गांव के वरिष्ठ जनों से भी संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।*
*विधायक गोयल ने प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मौके पर ही आवश्यक सामग्री वितरित की, जिसमें खाद्य सामग्री, वस्त्र, धोती, बच्चों के लिए कपड़े आदि शामिल थे। उन्होंने संबंधित विभागों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।*
*इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल जी, मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप जी, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप जी, रितेश दास जोशी जी, बाबुल नाग जी, भरत कश्यप, नरेश खापडे़, मुन्ना कश्यप, जिला पंचायत सी ओ जनपद सी ओ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।*



